8085 एक 40 पिन कि
IC होती है जिसके प्रत्येक पिन का कार्य भिन्न होता है. यह DIP (Dual In Package) पैकेज के रूप में उपलब्ध है. DIP का अर्थ है IC का एसा स्वरुप जिसमे कि आधे पिन IC के एक ओर तथा बचे हुए
आधे उन्ही के दूसरी ओर होते है.
8085 माइक्रोप्रोसेसर का पिन डायग्राम
चित्र 1 में प्रदर्शित है.
Pin 1 & 2 (X1 and X2):
इन पिन्स
पर
क्रिस्टल
दोलित्र
(crystal
oscillator) लगा
होता
है,
जो
माइक्रोप्रोसेसर
को
आवश्यक
क्लॉक
सिग्नल
को
उत्पन्न
करता
है.
क्रिस्टल
दोलित्र,
6 मेगा
हर्ट्ज
आवृति
उत्पन्न
करता
है.
चूँकि
माइक्रोप्रोसेसर
3 मेगाहर्ट्ज
फ्रीक्वेंसी
पर
कार्य
करता
है,
तो
क्रिस्टल
द्वारा
उत्पन्न
6 मेगाहर्ट्ज
फ्रीक्वेंसी
को
एक
T फ्लिप फ्लॉप
वर
आधा
कर
दिया
जाता
है.
और
यह
3 M Hz माइक्रोप्रोसेसर
उपयोग
करता
है.
और
शेष
3 M Hz अन्य
पेरिफेरल
डिवाइसेस
के
उपयोग
के
लिए
होती
है.
Pin 3: (Reset out)
इस पिन का उपयोग माइक्रोप्रोसेसर के साथ जुडी सभी पेरिफेरल डिवाइसेस तथा IC को रिसेट करने के लिए किया जाता है. यह एक आउटपुट सिग्नल है जो कि एक्टिव हाई होने पर कार्य करता है. जब RESET IN सिग्नल
एक्टिव-लो (active-low) होता है तब इस पिन का मान एक्टिव-हाई (active-high) होता है.
Pin 4 & 5: (SOD & SID)
यह पिन क्रमशः SOD तथा SID होती है, जो डाटा के श्रेणीबद्ध संचार के लिए उत्तरदायी होती है. SOD पिन श्रेणीबद्ध रूप से डाटा को आउटपुट पर संचारित कराती है. तथा SID श्रेणीबद्ध
रूप से डाटा प्राप्त करने के लिए उत्तरदायी होती है.
Pin 6 to 10: (TRAP, RST 7.5, RST 6.5, RST 5.5 and INTR)
यह सभी पिन्स इंटरप्ट पिन्स कहलाती है. ये पिन्स क्रमश: TRAP, RST ७.५, RST ६.५, RST ५.५ और INTR है. इन सभी को हार्डवेयर इंटरप्ट कहा जाता है, क्यों कि इनके लिए माइक्रोप्रोसेसर IC पर पिन्स उपलब्ध होती है. इनमे TRAP कि एक नॉन-मास्केबल (non-makeable) इंटरप्ट है, जिसे रोका नहीं जा सकता. जबकि अन्य सभी मास्केबल इंटरप्ट होती है. अर्थात अन्य इंटरप्ट को रोका जा सकता है. INTR पिन एक जनरल परपस इंटरप्ट होती है जो इंटरप्ट रिक्वेस्ट के लिए उपयोग कि जाती है. इसकी प्रायिकता सबसे कम होती है.
Pin 11: (INTA')
इस पिन का उपयोग इंटरप्ट को एकनॉलेज करने के लिए किया जाता है. यह पिन एक्टिव-लो सिग्नल पर कार्य करती है. जब इस पिन पर 0 होता है उस समय माइक्रोप्रोसेसर INTR इंटरप्ट
रिक्वेस्ट को एकनॉलेज कर रहा होता है. यह सिग्नल माइक्रोप्रोसेसर से बहार दिया जाता है.
Pin 12 to 19: (AD0 to AD7)
यह पिन्स पर डाटा और एड्रेस बस मल्टीप्लेक्स होती है. ये पिन्स क्रमश:
AD0, AD1, AD2, AD3, AD4, AD5,
AD6 and AD7
और है. इन पिन्स पर एड्रेस कि लोअर 8 बिट्स डाटा बस के साथ मल्टीप्लेक्स होती है. इस बस से एक समय पर या तो डाटा भेजा जा सकता है या मेमोरी एड्रेस कि अंतिम 8 बिट्स. इन पिन्स का मान एड्रेस हे या डाटा यह ALE पिन के मान पर निर्भर करता है.
Pin 20: (GND)
इस पिन पर ग्राउंड
सिग्नल को जोड़ा जाता है.
Pin 21 to 28: (A8-A15)
यह एड्रेस बस कि उच्च 8 बिट्स के लिए होती है. या हम कह सकते है कि यह पिन एड्रेस बस के लिए आरक्षित होती है. यह क्रमश: A8,
A9, A10, A11, A12, A13,
A14 और A15
होती है, जिन पर एड्रेस कि A8
से A15 तक कि बिट्स भेजी जाती है.
Pin 29 & 33: (S0 and S1)
ये दोनों पिन्स स्टेटस सिग्नल्स को प्रदर्शित करते है. ये दोनों ही पिन्स से माइक्रोप्रोसेसर सिग्नल्स बहार भेजता है. यह सिग्नल माइक्रोप्रोसेसर द्वारा वर्तमान में कियान्वित होने वाले कार्य को प्रदर्शित करते है, जो निम्न सारणी में दिया गया है.
|
S. No.
|
S0
|
S1
|
Operation
|
1
|
0
|
0
|
Halt
|
2
|
0
|
1
|
Write
|
3
|
1
|
0
|
Read
|
4
|
1
|
1
|
Opcode
Fetch
|
Pin 30: (ALE)
ALE
अर्थात Address
Latch Enable. इस पिन के द्वारा एड्रेस लैच को इनेबल किया जाता है. इस पिन के द्वारा ही यह ज्ञात किया जाता है कि 12 से 19 तक कि पिन्स डाटा बस कि तरह कार्य कर रही है या एड्रेस बस कि तरह. जब इस पिन का मान 1 होता है, तब 12 से 19 तक कि पिन्स एड्रेस बस कि भांति कार्य करती है. और इस पिन का मान 0 होने पर 12 से 19 तक कि पिन्स डाटा बस कि तरह कार्य कराती है.
Pin 31 & 32: (WR' & RD')
पिन 31 write ऑपरेशन
के लिए, जबकि 32 read ऑपरेशन
के लिए उपलब्ध है. यह दोनों ही एक्टिव-लो सिग्नल्स होते है. जब पिन 31 पर एक्टिव-लो सिग्नल होता है, तब डाटा बस का डाटा मेमोरी या पेरिफेरल पर write किया जाता है. जब पिन 32 पर एक्टिव-लो सिग्नल होता है, तब मेमोरी या इनपुट पेरिफेरल से डाटा read किया जाता है.
Pin 34: (IO/M')
Read या write ऑपरेशन मेमोरी में करना है या इनपुट/आउटपुट डिवाइसेस पर, यह इस पिन द्वारा किया जाता है. यदि इस पिन का सिग्नल एक्टिव-लो होता है तो read/write ऑपरेशन
मेमोरी पर होगा. और जब यह एक्टिव-हाई होगा तब ये ऑपरेशन इनपुट/आउटपुट पर होगा.
Pin 35: (Ready)
माइक्रोप्रोसेसर बहुत
ही तेज गति से कार्य करता है, जबकि अन्य पेरिफेरल युक्तियाँ इसकी तुलना में कम गति
से कार्य कराती है. अत: माइक्रोप्रोसेसर और इन पेरिफेरल के मध्य सामंजस्य स्थापित
करने के लिए इस पिन का उपयोग किया जाता है. इस पिन पर जब 0 सिग्नल होता है, तब माइक्रोप्रोसेसर wait स्थिति में
चला जाता है. और जब परिफेरल डाटा प्राप्त करने के लिए तैयार हो जाती है तब वह इस
पिन पर एक्टिव-हाई सिग्नल भेजती है और माइक्रोप्रोसेसर डाटा भेजता है.
Pin 36: (Reset In')
इस पिन का उपयोग
माइक्रोप्रोसेसर को रिसेट करने के लिए किया जाता है. यह एक एक्टिव-लो (Active-low) सिग्नल होता है, अर्थात जब इस पिन पर 0 सिग्नल दिया जाता है तब यह पिन
माइक्रोप्रोसेसर को रिसेट करती है. यह 0
सिग्नल इस पिन पर कम से कम तिन क्लॉक पल्स तक होना चाहिए, जिससे यह पिन
माइक्रोप्रोसेसर को स्वत: ही रिसेट होने के लिए बाद्ध (force) करती है. जब माइक्रोप्रोसेसर रिसेट
होता है तो यह प्रोग्राम काउंटर (Program counter) तथा सभी रजिस्टर के मान को क्लियर कर देता है, ट्रैप को छोड़
कर सभी इंटरप्ट को असमर्थ (disable)
कर देता है. और सभी बस को उच्च प्रतिबाधा (Hi-impedance)
पर रखता है.
Pin 37: (Clock out)
इस पिन से
माइक्रोप्रोसेसर अन्य पेरिफेरल को आवश्यक क्लॉक फ्रीक्वेंसी प्रदान करता है.
Pin 38 & 39: (HLDA & HOLD)
यह पिन्स DMA
स्थानांतरण (transfer)
के लिए प्रयुक्त होती है. जब डायरेक्ट मेमोरी एक्सेस कि आवश्यकता होती हे तो DMA
कण्ट्रोल माइक्रोप्रोसेसर को रिक्वेस्ट भेजता है जो उसे पिन 39 (HOLD) पर प्राप्त होती है इस
रिक्वेस्ट पर माइक्रोप्रोसेसर अपनी बसो को मुक्त कर देता है और इस रिक्वेस्ट को
एकनॉलेज करने के लिए एक एक्टिव-हाई सिग्नल पिन 38 पर देता है जोकि होल्ड एकनॉलेज के लिए होती है.
Thankuu sir...
ReplyDelete