Sunday, September 2, 2018

8085 माइक्रोप्रोसेसर का ब्लाक डायग्राम BD1


चूँकि 8085 माइक्रोप्रोसेसर एक IC है, जो कि गणितीय तथा तार्किय निर्णय लेने में सक्षम होता है⃓ इस तरह के निर्णय लेने के लिए इसके सिंग्नल्स को छ: वर्गों में विभाजित किया गया है, जो पूर्व में दिया गया है⃓ ये सभी सिग्नल्स अलग-अलग परिपथो द्वारा उत्पन्न किये जाते है⃓ इन अलग-अलग परिपथो से मिलकर ही माइक्रोप्रोसेसर का निर्माण होता है⃓ ये परिपथ है: ALU (Arithmetic and Logical Unit), Timing and Control Unit, Instruction Resistor and Decoder, Resistor Array, Interrupt Control and Serial I/O Control आदि⃓ माइक्रोप्रोसेसर 8085 का ब्लाक डायग्राम चित्र 1 में प्रदर्शित है⃓

चित्र 1.  8085 माइक्रोप्रोसेसर का ब्लाक डायग्राम.

Accumulator:
यह माइक्रोप्रोसेसर का एक 8 बिट रजिस्टर है, जो ALU का एक महत्वपूर्ण भाग है⃓ इसका उपयोग 8 बिट डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है⃓ जिस पर कि गणितीय तथा तर्कसंगत क्रियाए (operations) किये जाते है⃓ इस प्रकार कि क्रियाओ के पश्चात् परिणाम (result), पुन: accumulator में संग्रहीत हो जाता है⃓ इसलिए इसे एक स्पेशल परपस रजिस्टर भी कहा जाता है⃓ इसे A के द्वारा निरुपित किया जाता है⃓

Temporary Registor :
यह भी एक 8 बिट रजिस्टर होता है, जिसे माइक्रोप्रोसेसर आंतरिक रूप से क्रियाए संपन्न करने के लिए उपयोग करता है⃓ अर्थात इसका उपयोग प्रोग्रामर सीधे नहीं कर सकता⃓ इसका उपयोग माइक्रोप्रोसेसर call तथा return इंस्ट्रक्शन के क्रियान्वयन के समय करता है⃓
फ्लैग रजिस्टर :
यह भी एक 8 बिट रजिस्टर होता है किन्तु 8085 में इन 8 बिट्स मे से केवल 5 बिट्स ही प्रयोग कि जाती है⃓ अत: इसे 5 बिट रजिस्टर भी कहा जाता है⃓ दुसरे शब्दों में हम कह सकते है कि, 8085 में फ्लैग रजिस्टर 5 बिट्स का होता है और बची हुई 3 बिट उपेक्षित (ignore) कर दी जाती है⃓ फ्लैग रजिस्टर कि प्रत्येक बिट अलग-अलग परिणाम या डाटा कि स्थिति (data condition) दर्शाती है⃓
    यह रजिस्टर ALU द्वारा लिए गए गणितीय तथा तार्किय निर्णयों से प्रभावित होता है⃓ चूँकि अधिकांशत: परिणाम accumulator में संग्रहीत होते है अत: हम यह कह सकते है कि, फ्लैग रजिस्टर accumulator के मान से प्रभावित होता है (कुछ क्रियाओ को छोड़ कर)⃓ फ्लैग रजिस्टर कि आतंरिक संरचना चित्र 2 में प्रदर्थित है⃓ 

    चित्र 2 से यह स्पष्ट है कि 8085 माइक्रोप्रोसेसर में फ्लैग्स निम्न है⃓

चित्र 2. 8085 में प्रयुक्त फ्लैग रजिस्टर.

    चित्र 2 से यह स्पष्ट है कि 8085 माइक्रोप्रोसेसर में फ्लैग्स निम्न है: साइन (S), जीरो (Z), औक्सिलिअरी कैर्री (AC), पैरिटी (P) तथा कैर्री फ्लैग (CY)⃓

    चूँकि, बाइनरी सिस्टम में केवल दो ही संख्याए होती है 0 तथा 1; अत: ये सभी फ्लैग का मान, किसी भी क्रिया के पश्चात् या तो 0 होगा या 1 होगा⃓ किसी फ्लैग का 0 होना उस फ्लैग का रिसेट होना कहलाता है, जबकि किसी फ्लैग का 1 होना उसका सेट होना कहलाता है⃓

साइन फ्लैग (S):

जब कभी भी हम साइन नंबर्स के साथ क्रिया करते है तो, किसी भी गणितीय या तर्किय क्रिया के पश्चात् यदि परिणाम कि या accumulator कि MSB (Most Significant Bit) का मान 1 होता है तो इस फ्लैग का मान 1 हो जाता है जिसे इस फ्लैग का सेट होना कहा जाता है⃓ और यदि परिणाम कि या accumulator कि MSB का मान 0  होता है तो इस फ्लैग का मान 0  हो जाता है जिसे इस फ्लैग का रिसेट होना कहते है⃓  जब भी यह फ्लैग सेट होता है तब परिणाम को ऋणात्मक माना जाता है⃓ और जब फ्लैग रिसेट होता है तब परिणाम को धनात्मक माना जाता है⃓

जीरो फ्लैग (Z): 

जब कभी भी किसी क्रिया के पश्चात् परिणाम का मान यदि शून्य होजाता है तब यह फ्लैग सेट हो जाता है⃓ यदि परिणाम का मान शून्य नहीं होता तो एसी स्थिति में यह रिसेट होता है⃓

औक्सिलिअरी कैर्री (CY) :

जब कभी भी किसी गणितीय क्रिया में D3 बिट से कैर्री उत्पन्न होकर D4 बिट को प्रभावित करती है तब यह फ्लैग सेट होता है⃓ दुसरे शब्दों में हम कह सकते है कि जब किसी गणितीय क्रिया के पश्चात् जब निम्न निब्बेल से कैर्री उत्पन्न होकर उच्च निब्बेल को प्रभावित कराती है तब यह फ्लैग सेट होता है⃓ यह फ्लैग BCD क्रियाओ के समय माइक्रोप्रोसेसर द्वारा आतंरिक रूप से उपयोग किया जाता है

पैरिटी फ्लैग (P)

किसी भी गणितीय या तर्किय क्रिया के पश्चात्, यदि परिणाम कि या accumulator कि बिट्स में 1 कि संख्या सम होती है, तब तह फ्लैग सेट हो जाता है⃓ और यदि यह फ्लैग रिसेट है, तो इसका मतलब होगा कि, परिणाम में 1 कि संख्या विषम है⃓

कैर्री फ्लैग (CY):

जब कभी भी किसी गणितीय क्रिया के पश्चात्, जब 8 बिट्स का परिणाम 9 बिट्स का हो जाता है, तब यह फ्लैग सेट हो जाता है⃓ या हम कह सकते है कि जब भी किसी गणितीय क्रिया में कैर्री/बोर्रो उत्पन्न होती है तब यह फ्लैग सेट हो जाता है⃓

सामान्यत: सभी फ्लैग्स को प्रोग्रामर उपयोग कर सकते है (केवल औक्सिलिअरी कैर्री फ्लैग को छोड़ कर)⃓


                                                                                                                     To be continue in 8085 BD Part 2...


 Reference:
1. R.S. Gaonkar, "Microprocessor Architecture, Programming, and Applications with the 8085".
2. Block Diagram of 8085, "https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg6ZP3PGcK5XO-FQb5vh93Ru6pThh7BB15OQNhfVUsRyz52y8dAsaezborTlAOocrESN8QURFGyhVrnkvIQ62b1VA2eVT5RtzRwnPfdrQlvhbdVkF0_EkgZgVMtfHc0QnvWlGXSZ58kFF4/s1600/12.jpg".
3.  Flag Register: http://i.imgur.com/BMNIzHq.jpg.

No comments:

Post a Comment